(mohsina bano)
उदयपुर।
विश्व रिकॉर्ड होल्डर स्वर्ण शिल्पी डॉ. इक़बाल सक्का ने मात्र ₹8 के सोने में दुनिया की सबसे सस्ती चाय दानी बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह चाय दानी हैंडल, तूती और ढक्कन सहित पूरी तरह कार्यशील है, जिसे लेंस की मदद से देखा जा सकता है।
यह उपलब्धि यूके में बनी 25 करोड़ रुपए की 'दी इगोइस्ट' चाय दानी के ठीक विपरीत है, जो एन. सेठिया फाउंडेशन और न्यूबी टीज, लंदन के सहयोग से तैयार की गई थी और गिनीज बुक में दर्ज है।
डॉ. सक्का ने अपनी चाय दानी का नाम 'द ग्रेट इंडिया' रखा है, जो भारतीय प्रतिभा, सादगी और नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसे भेंट करने के लिए पत्र भी लिखा है और साथ ही गिनीज बुक में इसे विश्व की सबसे सस्ती सोने की चाय दानी के रूप में दर्ज कराने का दावा किया है।
डॉ. सक्का का मानना है कि यह चाय दानी यह संदेश देती है कि बिना भारी खर्च के भी विश्व रिकॉर्ड बनाए जा सकते हैं।