GMCH STORIES

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह समापन पर दमकल कर्मियों का सम्मान

( Read 1392 Times)

21 Apr 25
Share |
Print This Page

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह समापन पर दमकल कर्मियों का सम्मान

(mohsina bano)

उदयपुर | नगर निगम के अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन रविवार को हुआ। यह कार्यक्रम जिला कलक्टर नमित मेहता और उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन की उपस्थिति में नगर निगम सभागार में हुआ। इस अवसर पर दमकल कर्मियों और सहयोगी संस्थानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि दमकल कर्मी सेना और पुलिस के समान देश और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जब आग की घटनाएं होती हैं, तो दमकल कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन और संपत्तियों को बचाने के लिए काम करते हैं। उन्होंने दमकल कर्मियों के लिए अधिक सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

विधायक श्री जैन ने भी अग्निशमन सेवाओं के योगदान को सराहा और शहर के विस्तार के साथ इन सेवाओं को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में दमकल कर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और पौधों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आगजनी की घटनाओं में सहयोग करने वाले विभिन्न संस्थानों को भी सम्मानित किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like