उदयपुर – स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशन लाल वर्मा सेवा ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा को ट्रस्ट का नया संरक्षक नियुक्त किया गया। यह पद ट्रस्ट के पूर्व संरक्षक डॉ. ओ.पी. महात्मा के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हो गया था।
अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि कच्छवाहा वर्तमान में फेडरेशन ऑफ एनजीओ, राजस्थान के प्रदेश महासचिव हैं और वे कई सामाजिक, जनसेवी व धार्मिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव व मार्गदर्शन से ट्रस्ट को निश्चित रूप से चहुंमुखी विकास की दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी नवनियुक्त संरक्षक कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा द्वारा साझा की गई।