उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में मनमाने तरीके से किए जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर बैठक करी। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान की पर्ची सरकार द्वारा नगर निकायों की सीमावृद्धि/वार्डो का परिसीमन पुनर्गठन तथा पंचायत राज संस्थाओं में पुनर्सीमांकन जनभावना के विपरीत एवं नियम विरुद्ध राजनीतिक दुर्भावना से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सवीना सब सिटी सेंटर स्थित हॉल में बैठक आयोजित करी गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने राजस्थान की "पर्ची सरकार" को जनभावना के विपरीत एवं नियम विरुद्ध पुनर्सीमांकन/सीमावृद्धि करने को लेकर कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार का कर्तव्य होता है कि वो अगर स्थानीय निकाय में परिसीमन/सीमावृद्धि करें तो जनभावना के अनुरूप तथा विपक्ष के साथ बैठकर तय करे। लेकिन इस "पर्ची सरकार" में तो यह परिसीमन भाजपा और आरएसएस के इशारों पर हो रहा है। "पर्ची सरकार" मनमाने तरीके से परिसीमन/ सीमावृद्धि कर रही है। जानबुझकर पंचायतों और वार्डो का नियम विरुद्ध तोड़ मरोड़ कर नवीनीकरण किया जा रहा है। जिससे कि स्थानीय निकाय में कांग्रेस कमजोर हो सके। कांग्रेस समर्थित वार्डो/पंचायतों को नियम विरुद्ध बड़ा किया जा रहा है और भाजपा समर्थित वार्डो/पंचायतों को नियम के विपरीत छोटा किया जा रहा है। जिससे येन-केन-प्रकारेण भाजपा को फायदा मिल सके। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। जरूरत पड़ने पर यह लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। "पर्ची सरकार" की इन करतूतों से साफ पता चलता है कि वह स्थानीय निकाय चुनाव टालकर प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीनकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान की "पर्ची सरकार" ने केंद्र सरकार के मुखिया को खुश करने के लिए बजट में "वन स्टेट वन इलेक्शन" की घोषणा तो कर दी लेकिन उनके पास इसको लेकर आज तक कोई रोड मैप नहीं है। अभी तक "पर्ची सरकार" ने राजस्थान की जनता को यह नहीं बताया है कि वो स्थानीय निकाय चुनाव किस वर्ष में और किस महीने में और किस तरह से करवाएगी। केवल अपने आकाओं को खुश करने के लिए राजस्थान की "पर्ची सरकार" ने "वन स्टेट वन इलेक्शन" के नाम पर स्थानीय निकाय चुनाव ना करवाकर संविधान और कानून का उल्लंघन किया है।राजस्थान की जनता इसको कभी माफ नहीं करेगी। परिसीमन और सीमा वृद्धि पर भी जो कमेटी राज्य की "पर्ची सरकार" ने बनाई है उस कमेटी की आज तक एक भी मीटिंग नहीं हुई है। ऐसे में हम कांग्रेस कार्यकताओं का कर्तव्य है कि हम राज्य की "पर्ची सरकार" के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करे और इसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा उसके लिए तैयार रहे। हमें परिसीमन और सीमा वृद्धि को लेकर भी सावचेत रहना होगा क्योंकि परिसीमन/सीमावृद्धि को लेकर "पर्ची सरकार" की मंशा ठीक नहीं है। हम सभी को इस संबंध में आमजनता के साथ संवाद कर परिसीमन/सीमावृद्धि में आ रही कमियों पर आपत्ति दर्ज करवानी होगी।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने नगर निकाय एवं पंचायती राज में होने वाले पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन और सीमावृद्धि में आपत्ति दर्ज करवाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा निर्देशो की जानकारी दी।
बैठक को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पीसीसी सदस्य परमानन्द मेहता, प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत, सलूंबर विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, झाडोल प्रधान राधा देवी परमार, जयसमंद प्रधान गंगा राम मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव नारायण पालीवाल, डॉ महेश त्रिपाठी, सचिव भानु गुर्जर, चंद्रवीर गुर्जर, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, राम सिंह चदाणा, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, खेमराज मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोहन लाल ओदिच्या, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश पटेल, एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश मेघवाल, महिला कांग्रेस की शांता प्रिंस, दिनेश औदिच्य, मदन सिंह बाबरवाल, महेंद्र डामोर, पन्ना लाल मेघवाल सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी ने किया एवं धन्यवाद नारायण पालीवाल ने दिया।
इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि उदयपुर नगर निगम में होने वाले परिसीमन, पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और सीमावृद्धि को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस ने कमेटी बना दी है। वह कमेटी हर वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद कर वार्ड के परिसीमन में राज्य सरकार द्वारा की जा रही मनमानी पर आपत्तियां एकत्र कर जिला प्रशासन को अवगत करवाएगी। और नियम विरुद्ध तरीके से किए गए परिसीमन, पुनर्गठन पुनर्सीमांकन और सीमावृद्धि को नहीं होने देगी। इसके लिए अगर संघर्ष भी करना पड़ा तो उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सड़क पर संघर्ष करेगी। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।