GMCH STORIES

समता बहु मंडल का वार्षिक आयोजन सम्पन्न , मंडल की सक्रिय सदस्याएं को किया गया सम्मानित

( Read 1063 Times)

24 Mar 25
Share |
Print This Page

समता बहु मंडल का वार्षिक आयोजन सम्पन्न , मंडल की सक्रिय सदस्याएं को किया गया सम्मानित

उदयपुर | समता बहु मंडल द्वारा वार्षिक स्नेह मिलन एवं पारितोषिक वितरण का आयोजन हिरण मंगरी सेक्टर 4 मे किया गया।
आयोजन रविवार को प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ हुआ जिस आयोजन की विधिवत शुरुआत नवकार मंत्र व संघ समर्पणा गीत के समूह गान से हुई। 
श्री साधुमार्गी जैन संघ की विभिन्न शाखाओं मे समता बहु मंडल एक महत्वपूर्ण शाखा के रुप मे निरन्त धार्मिक , सामाजिक कार्य करतीहै।
जैनाचार्य आचार्यश्री श्री रामेश के प्रति यह आस्थावान संघ धार्मिक कार्यों को प्रधानता के साथ साथ मानवता से जुडे अनेक जनहितेषी कार्य भी करती है।
समता बहु मंडल , उदयपुर का प्रादुर्भाव वर्ष 2022 मे राम महोत्सव  चातुर्मास के दोरान हुआ तब से यह शाखा निरन्तर विभिन्न आयोजन करती आ रही है।
बहु मंडल अपनी समस्त टीम के साथ एक स्नेह मिलन व कार्यक्षेत्र मे विभिन्न प्रतिभाओं के सम्मान हेतु रविवार को एकत्र हुआ जहां एक भव्य आयोजन आयोजित किया गया।
मंडल अध्यक्ष प्रियंका कोठारी ने बताया कि आयोजन के दोरान लगभग विभिन्न श्रैणी मे लगभग 18 श्रावीकाओं को निजिन्होने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट सेवा कार्य किया हेतु प्रदान किया , यह अवसर मंडल की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का बना।
आयोजन के मध्य दो नाटिकाएं (ड्रामा ) प्रस्तुत किया गया जिसमे एक का विषय " धर्म अभी नही तो कभी नही" जिसमे धर्म करने की कोई उम्र नही होती हर उम्र मे धर्मका मार्ग अवश्य रखना चाहिए तथा दुसरी नाटिका जिसमे "तप की महिमा"  प्रस्तुत कि गई जिसमे त्याग तपस्या फल के बारे मे रोचक माध्यम से बताया गया । दोनो ही शानदार प्रस्तुती के पश्चात आयोजन स्थल हर्ष हर्ष जय जय की ध्वनी से गुंज उठा।
साथ ही विगत एक वर्ष मे बहु मंडल द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों को एक विडियो के माध्यमसे प्रदर्शित किया गया।
आयोजन साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सागर जी गोलछा , महिला समिति की पूर्व आध्यक्षा माना बाई जी पानगडीया , मंजु जी सिंघवी  समता बहु मंडल की पूर्व अध्यक्षा मधु जी कोठारी  , समता युवा संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक जी कंठालीया व समता युवा संघ उदयपुर के मंत्री मोनीन सुराणा की गरिमामय उपस्थिति मे हुआ सभा को सागर जी गोलछा व माना बाई जी पानगडीया ने आशीर्वचन प्रदान किया।
सफाल आयोजन का संचालन बहु मंडल मंत्री अदिति जी मोदी ने किया।
आगामी समय मे विभिन्न धार्मिक , सामाजिक कार्यों की लक्ष्य के साथ व राम गुरु की जयजयकार के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like