उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ ने पहली बार महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला विंग का गठन किया है। समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली की अनुशंसा पर महिला विंग की अध्यक्ष रेखा श्रीमाली ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। यह कार्यकारिणी मेवाड़ अंचल में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रेखा श्रीमाली ने बताया कि समाज द्वारा आयोजित सामूहिक कार्यक्रमों में महिलाओं की विशेष भूमिका होगी। कार्यकारिणी में डॉ. दीप्ति श्रीमाली को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
महिला विंग की कार्यकारिणी:
🔹 उपाध्यक्ष: आशा श्रीमाली, जया श्रीमाली, हेमलता श्रीमाली, ऊषा श्रीमाली, रश्मि त्रिवेदी, डॉ. संगीता श्रीमाली
🔹 संगठन मंत्री: शिवानी श्रीमाली, डॉ. सुधा श्रीमाली, डॉ. रीना श्रीमाली, मोनिका श्रीमाली, प्रीति श्रीमाली
🔹 कोषाध्यक्ष: डॉ. बेला व्यास
🔹 सांस्कृतिक मंत्री: वर्षा श्रीमाली, पूनम श्रीमाली
🔹 मंत्री: डॉ. एकता श्रीमाली, डॉ. भाविनी श्रीमाली, वंदना श्रीमाली, डॉ. तृप्ति श्रीमाली, दीप्ति श्रीमाली, डॉ. दिव्या श्रीमाली, संध्या श्रीमाली
इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई अन्य महिला पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इस पहल से श्रीमाली समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।