(sanjeev rajpurohit)
उदयपुर। शहर जिला कांग्रेस के द्वारा वार्ड 69 एवं 70 में कांग्रेस वरिष्ठजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के तहत इन वार्डों के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित कर उनके अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, संगठन महामंत्री अरुण टॉक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेश मालवीय, ऋतुराज मिश्रा, शहर जिला कांग्रेस सचिव सुरेश सोलंकी, सोशल मीडिया उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष संतोष प्रजापत, नारायण खारोल, आदर्श पानेरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर कई वरिष्ठजनों ने वार्ड की समस्याओं को कांग्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।