(mohsina bano)
उदयपुर, रवीन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं नियन्त्रक, संयुक्त चिकित्सा महाविद्यालय संघ, उदयपुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न निवारण समिति में डॉ. राजश्री गांधी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति भारत सरकार के 2013 अधिनियम के तहत गठित की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिकायतों का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।
डॉ. गांधी उदयपुर वागड़ क्षेत्र की प्रथम महिला बैंक अधिकारी रही हैं। वे महिला सशक्तिकरण, उपभोक्ता अधिकारों और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला उदयपुर की मेडिकल कन्वीनर हैं तथा कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. गांधी भारत विकास परिषद, वनवासी कल्याण परिषद सहित कई संगठनों से जुड़ी हैं। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता से समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान हुआ है।
उनकी नियुक्ति पर विभिन्न संस्थाओं ने शुभकामनाएँ दी हैं और समिति के कार्यों में संवेदनशीलता व न्याय की उम्मीद जताई है।