GMCH STORIES

कृषि क्षेत्र में हुए विभिन्न नवाचारों के बारे में जाना

( Read 256 Times)

28 Sep 24
Share |
Print This Page
कृषि क्षेत्र में हुए विभिन्न नवाचारों के बारे में जाना


उदयपुर। विजुअल मेथ्स संस्था की ओर से सेवाश्रम चौराहा स्थित बी.एन.कॉलेज एवं फर्न रेजीडेन्सी में आयोजित तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एक्सपो एवं संगोष्ठी के दूसरे दिन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े स्टूडेन्ट, विभिन्न स्कूलों- कॉलेजों के छात्रों सहित किसानों एवं आम जन ने बड़ी संख्या में शिरकत की एवं विभिन्न जानकारियां हासिल कर रोमांचित हो गये। शनिवार को इस तीन दिवसीय इन्फ्रा मेडि एसपो का समापन होगा।
संस्था की निदेशक मीतू पाल गुप्ता ने बताया कि शहर के लगभग सभी स्कूल एंड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में आकर विभिन्न तरह की जानकारियां साझा की। विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में और मेडिकल के क्षेत्र में इस प्रदर्शनी के माध्यम से जो जानकारी विषयविशेषज्ञों ने उपलब्ध कराई गई वह जानकारियां इतनी आसानी से छात्र जीवन में एक ही जगह मिलना बहुत मुश्किल होता है। प्रदर्शनी के दौरान मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा सेशन रखे गए जिसमें छात्रों ने मेडिकल क्षेत्र की नवीन जानकारी हासिल की। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया, इंडिया कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, मिनिस्ट्री ऑफ साइंस के बारे में बड़ी ही उत्सुकता के साथ में उनके बारे में सुना और उनके बारे में बारे में जानकर रोमांचित हुए।
प्रदर्शनी में शुक्रवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े शहर के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने ने भी कृषि क्षेत्र में हुए विभिन्न नवाचारों के बारे में जाना। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में खेती करने के दौरान फसलों को कैसे संरक्षित एवं सुरक्षित तरीके से उनकी पैदावार की जाती है इसके बारे में किसानों को बताया एवं उनकी जिज्ञासाएं शांत की।
प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के नागपुर के महाराष्ट्र बंबू डेवलपमेंट बोर्ड केंद्र पर बंबू से बने प्रोडक्ट काफी आकर्षण का केन्द्र रहे और जो भी विजिटर्स इस प्रदर्शनी में आए सभी के बीच में बाबू से बने प्रोडक्ट कोतूहल का विषय रहे। बांबू के प्रोडक्ट में हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर और बंबू टिश्यू कल्चर सीडलिंग काफी लोकप्रिय है। बंबू के प्रोडक्ट लेकर प्रदर्शनी में आए संचालक ने बताया कि हालांकि वह राजस्थान में पहली बार आये हैं। राजस्थान में उदयपुर की यह यह हमारी विजिट है। हमारंे सारे प्रोडक्ट हाथ से बनाए जाते हैं। लकड़ी से बने प्रोडक्ट से यह बिल्कुल ही अलग और हटकर होते हैं। यह वजन में भी हल्के होते हैं। पानी लगने से सडऩे का या खराब होने का कोई खतरा नहीं रहता है। यह जरूर है कि यह लकड़ी से बने प्रोडक्ट से कुछ महंगे मिलते हैं। वह विभिन्न तरह के बांबू प्रोडक्ट बनात हैं जिनमें फोटोफ्रेम, वाटर बोटल्स, टेबल, स्टूल्स, छोटी- बड़ी टोकरियां यानि घर- परिवार एवं ऑफिस में काम आने वाले विभिन्न तरह के प्रोडक्ट्स वह बनाते हैं। यह देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हैं।
उन्होंने बताया कि इस एक्सपो में भारतीय चिकित्सा अनसुधंान परिषद,, रक्षा अनसुधंान एवं विकास सगंठन, पृथ्वी विज्ञान मत्रंालय, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारतीय मानक ब्यूरो, उन्नत कम्प्यूटिंगं विकास केंद्र, भारतीय कृषि अनसुधंान परिषद, भारतीय रिजर्व बैंक, महाराष्ट्र बांस विकास बोर्ड, प्रधानमत्रंी भारतीय जनऔषधि परियोजना, उर्दू भाषा को बढ़ावा देने की राष्ट्रीय परिषद, और केंद्रीय पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगि की सस्ंथान जैसे प्रतिष्ठित सस्ंथान भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त निजी कंपनियों जैसे रनर कास्टर व्हील्स, मंगलम मेडि किट्स प्राइवेट लिमिटेड, एपी एंटरप्राइजेज, अकाश मेडिकल इक्विपमेंट, अनतंा श्री, सर्जिकल प्लस, और मॉडर्न मेडी भी अपने अत्याधुनिक उत्पादों और समाधान प्रदर्शित कर रहे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like