GMCH STORIES

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।

( Read 1349 Times)

02 Jul 24
Share |
Print This Page

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।

 

 

उदयपुर। 2 जुलाई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शास्त्री सर्कल स्थित होटल ग्लोबल इन सभागार में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक अध्यक्ष एवम मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह जी राठौड़ की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की इस अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के उपरांत संगठन की शिथिलता दूर करने के साथ ही आगामी उदयपुर नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा करी गई। बैठक में दोनो लॉक अध्यक्ष एवम मंडल अध्यक्षगण से चर्चा कर आगामी उदयपुर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का महापौर बनाने को लेकर सभी ने अहम सुझाव दिए। इसके लिए अभी से अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ सामंजस्य और आमजन के साथ जुड़ने की बात कही। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने सभी से साप्ताहिक रिपोर्ट के साथ वार्ड में बैठकों का आयोजन और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से जोड़ने का मिशन चलाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, "ए" ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, "बी" ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष महेश घनावत, मयंक खमेसरा, राकेश खोखावत, अमित सुहलका, सत्यनारायण टॉक, धर्मेश मालवीय, भूपेंद्र शर्मा ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र राजोरा उपस्थित रहे। बैठक का संयोजन उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टाक ने किया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like