GMCH STORIES

गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क में पन्नाधाय की भव्य प्रतिमा अनावरण

( Read 7513 Times)

27 Aug 22
Share |
Print This Page
गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क में पन्नाधाय की भव्य प्रतिमा अनावरण

पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 30 अगस्त को गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क में पन्नाधाय की भव्य प्रतिमा अनावरण भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के द्वारा  प्रातः 11:00 बजे नगर निगम द्वारा भव्य अनावरण कार्यक्रम को लेकर भाजपा शहर जिला उदयपुर की जिला बैठक पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद उपस्थित थे एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री द्वारा मेवाड़ की गौरव पन्नाधाय की प्रतिमा का अनावरण किया जाना मां पन्ना धाय के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। अगर पन्नाधाय ने अपने पुत्र का बलिदान नहीं दिया होता तो उदय सिंह नहीं होते, महाराणा प्रताप भी नहीं होते एवं मेवाड़ का गौरवशाली इतिहास भी नहीं होता। मां पन्नाधाय त्याग, समर्पण एवं स्वामी भक्ति का बहुत बड़ा उदाहरण है एवं गोवर्धनसागर में पन्नाधाय की प्रतिमा लगाए जाने से नौजवानों एवं लोगों को प्रेरणा मिलेगी एवं अधिक अधिक संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम में सहभागिता देनी चाहिए। 

मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट, पूर्व महापौर चंद्र सिंह कोठारी, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, ओबीसी मोर्चा जी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत, तखत सिंह शक्तावत, खूबी लाल पालीवाल, विजय लक्ष्मी कुमावत, प्रधान प्रतिभा नागदा, उप प्रधान प्रताप सिंह राठौड़ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like