मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

‘भारत जानो’ प्रतियोगिता आयोजित

Rajendra Kumar Paliwal

मुख्य बिंदु
  • भारत विकास परिषद् उदय द्वारा ‘भारत जानो’ प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज राजकीय विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।
  • प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 10 विद्यालयों के प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों की 10 टीमों ने और वरिष्ठ वर्ग में 9 विद्यालयों की 9 टीमों ने भाग लिया।
  • सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए।
  • कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.
  • कालरा, मुख्य अतिथि सुरेंद्रसिंह राव, विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रिन्सिपल बीएस राणावत थे।
  • प्रभा रानी गुप्ता ने किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
‘भारत जानो’ प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। भारत विकास परिषद् उदय द्वारा ‘भारत जानो’ प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज राजकीय विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 10 विद्यालयों के प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों की 10 टीमों ने और वरिष्ठ वर्ग में 9 विद्यालयों की 9 टीमों ने भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. एम. एल. कालरा, मुख्य अतिथि सुरेंद्रसिंह राव, विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रिन्सिपल बीएस राणावत थे।

संचालन डॉ. प्रभा रानी गुप्ता ने किया। क्विज का आयोजन राकेश बापना ने किया।

क्विज में परिषद की रीजनल सेक्रेटरी श्रीमती डॉ. संतोष गोधा का मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता में विशिष्ट माध्यमिक विद्यालय की टीम दोनों वर्गों में प्रथम रही जो 20 अक्टूबर को प्रतापगढ में आयोजित प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।