(mohsina bano)
वर्ल्ड पावर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा 2025 में अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए भारत के विभिन्न बॉडीबिल्डर्स और पावरलिफ्टर्स को चयनित कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
चयन प्रतियोगिता 2 फरवरी 2025 को नीमराना, राजस्थान में आयोजित हुई, जिसमें कोच रंजीत धनकर ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया। इस प्रतियोगिता में पावरलिफ्टर मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोहित के अंतरराष्ट्रीय खेलों में चयन की खुशी में परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी। कोच आर्यन ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोहित को कड़ी मेहनत जारी रखने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर सभी साथियों और परिजनों ने भव्य स्वागत किया।