मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सिंधू व सात्विक-चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी

मुख्य बिंदु
  • बाली, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईंलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया।
  • तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया।
  • यह लगातार तीसरी बार सिंधू की सेमीफाइनल में हार थी।
  • वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले तोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गईं थी।
  • छठी वरीयता प्राप्त सात्विकसाईंराज रंकीरेड्ड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी भी सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
  • दुनिया की 11वीं रैंकिंग की जोड़ी को सेमीफाइनल में मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी से 16-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।
WAf𝕏TGin✉🖨
सिंधू व सात्विक-चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी

बाली,  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईंलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया।

यह लगातार तीसरी बार सिंधू की सेमीफाइनल में हार थी। वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले तोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गईं थी।

छठी वरीयता प्राप्त सात्विकसाईंराज रंकीरेड्ड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी भी सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। दुनिया की 11वीं रैंकिंग की जोड़ी को सेमीफाइनल में मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी से 16-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया की नंबर एक जोड़ी, दो बार की पूर्व आल इंग्लैंड ओपन चैम्पियन और मौजूदा एशियाईं खेलों की स्वर्ण पदक जोड़ी के खिलाफ यह भारतीय जोड़ी की लगातार 10वीं हार है।