मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पीएमसीएच, सीपीएस व ट्रूली इंडिया , जेनिया व पीएमसीएच सोजतिया ने अपने अपने मैच जीते

पैसिफिक प्रीमियम लीग

मुख्य बिंदु
  • उदय का प्रतियोगिता का पहला शतक, समर्पित चुके उदयपुर: वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी व गोल्ड स्पोर्ट्स के सयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही पी पी एल प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गए।
  • जिसमें ट्रूली इंडिया ने एक रोमांचक मैच में मार्वलस को 6 विकेट से, ज़ेनिया ने सरस्वती नर्सिंग को 93 रनों से, तथा पीएमसीएच ने सोजतिया को 6 विकेट से हरा कर अपने अपने मैच जीते।
  • पहले मैच में मार्वलस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य राठौर के धुआधार 68 रनों की मदद से 167 रन बनाए।
  • जवाब में ट्रूली इंडिया के कप्तान समर्पित जोशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक गेंद रहते 6 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • समर्पित ने 64 गेंदों में 12 चोक्के 4 छक्को की मदद से नाबाद 96 रन बनाए।
  • समर्पित जोशी को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
पीएमसीएच, सीपीएस व ट्रूली इंडिया , जेनिया व पीएमसीएच सोजतिया ने अपने अपने मैच जीते

उदय का प्रतियोगिता का पहला शतक, समर्पित चुके उदयपुर: वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी व गोल्ड स्पोर्ट्स के सयुक्त तत्वावधान में पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही पी पी एल प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गए। जिसमें ट्रूली इंडिया ने एक रोमांचक मैच में मार्वलस को 6 विकेट से, ज़ेनिया ने सरस्वती नर्सिंग को 93 रनों से, तथा पीएमसीएच ने सोजतिया को 6 विकेट से हरा कर अपने अपने मैच जीते।

पहले मैच में मार्वलस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य राठौर के धुआधार 68 रनों की मदद से 167 रन बनाए। जवाब में ट्रूली इंडिया के कप्तान समर्पित जोशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक गेंद रहते 6 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समर्पित ने 64 गेंदों में 12 चोक्के 4 छक्को की मदद से नाबाद 96 रन बनाए। समर्पित जोशी को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में जेनीया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय टोटूका के प्रतियोगिता के पहले शतक की मदद से 221 रनों का उच्चतम स्कोर बनाया। उदय ने 48 गेंदों में 4 चोक्के 11 छक्को की मदद से नाबाद 107 रन बनाए। इसके अलावा राहुल जादौन ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में सरस्वती की टीम 18.4 ओवरो में 128 रन बनाकर आउट हो गई।हेमंत जोशी ने सर्वाधिक 64 रन बनाए । उदय टोटुका को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज के अंतिम मैच में सोजतिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह के 59 व यशवंत डांगी के 33 रनों की मदद से 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पीएमसीएच ने आवश्यक रन 19.2 ओवरो में 4 विकेट खोकर बना लिए। हर्ष जैन ने नाबाद 51, हितेश पर्कोट ने 31 व अर्जुन मीणा ने 30 रन बनाए।हर्ष जैन को मेन ऑफ मैच घोषित किया गया। तीनो मैचों के मेन ऑफ द मैच यशवंत पालीवाल ने प्रदान किए।

Attachments area