मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

फेडरर सेमीफाइनल में

रोजर फेडरर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही सर्बियाई स्टार से विम्बलडन में

WAf𝕏TGin✉🖨
फेडरर सेमीफाइनल में

लंदन । रोजर फेडरर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही सर्बियाई स्टार से विम्बलडन में मिली हार का बदला भी चुकता किया।

अपने पहले मैच में डोमिनिक थिएम से सीधे सेटों में पराजय झेलने वाले फेडरर ने अपनी शानदार फार्म दिखायी और 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। जोकोविच की इस हार से राफेल नडाल को नंबर एक से हटाने और वर्ष के आखिर में शीर्ष पर काबिज होने की संभावना भी समाप्त हो गई।

जोकोविच खिताब जीतने पर ही नडाल को नंबर एक से हटा पाते लेकिन अब स्पेनिश खिलाड़ी का वर्ष के आखिर में शीर्ष पर बने रहना तय हो गया है। फेडरर 17वीं बार एटीपी फाइनल्स में भाग ले रहे हैं।

वह वर्ष के इस आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 16वीं बार पहुंचे हैं। वह ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में थिएम के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

जोकोविच को इससे पहले थिएम से भी हार का सामना करना पड़ा था।