GMCH STORIES

कुम्भ, महाशिवरात्रि और अमावस तीनों के महासंगम पर प्रभु प्रेम ट्रस्ट ने लगाया विशाल लंगर

( Read 1296 Times)

28 Feb 25
Share |
Print This Page
कुम्भ, महाशिवरात्रि और अमावस तीनों के महासंगम पर प्रभु प्रेम ट्रस्ट ने लगाया विशाल लंगर

श्रीगंगानगर। इलाके की प्रसिद्ध एवं अग्रणी धार्मिक तथा सामाजिक संस्था प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेज के नजदीक स्थित प्रभु प्रेम भवन में कुम्भ, महाशिवरात्रि और अमावस तीनों के महासंगम के उपलक्ष में विशाल लंगर आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष सदावर्ती कमल अरोड़ा बताया कि कुंभ, महाशिवरात्रि एवं अमावस का यह महासंगम अब अगले 12 वर्ष बाद प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि जनसहयोग से लगाए गए इस विशाल लंगर में सैकड़ों लोगों ने खीर, मिक्स वेज, दाल और रोटी के साथ लंगर ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि लंगर के दौरान सुबह से ही लगातार बूंदाबांदी का दौर चलता रहा, लेकिन लंगर निर्बाध रूप से देर शाम तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2025, शनिवार अमावस के अवसर पर पुन: लंगर का आयोजन किया जाएगा। लंगर को सफल बनाने में डॉ. प्रभुदयाल अरोड़ा, सदावर्ती कमल अरोड़ा, आकाशदीप ठाकराण, मनोज गर्ग, भूपेन्द्र गाबा, प्रमोद जिंदल, हरीश कुमार, अचल कुमार, सुरेश देव मित्तल, चिराग कुमार, विष्ण अग्रवाल, सन्नी सौलंकी, वेद स्वामी, रितु बाला, संजय कुमार, सुभाष मेहर, निहालचंद अरोड़ा, राजीव कुमार, संजना कटारिया, इंदिरा गुप्ता, सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, पवन बंसल, सुखवंत सिंह चावला, संजय गुप्ता, हरीश कुमार, दयाकांत मिश्र, रूपम खुंगर, अजय कुमार, इशांत फुटेला, राजेन्द्र बैरठ, प्रिंस धींगड़ा, रंजीत कुमार, अंकुश मिगलानी, मनीष कुमार, गुलशन छाबड़ा, पियुष वशिष्ठ शशि चलाना, संजीव कुमार बेदी, भीम सिंघल, जगदीश चंद्र ततारसर, पवन कुमार मित्तल, सुरेश कुमार गर्ग, रागवेन्द्र, सोनिया, आत्माराम, नीरज कुमार, प्रभु छाबड़ा, भानू गुप्ता, संजय भाटिया, राजेश शर्मा, जयमाला शर्मा, सुनील चावला, राजेश सिडाना, ममता आहूजा, आदर्श कुमार, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमित कालड़ा, सुनील दाघीच, सतपाल, खैरातीलाल अरोड़ा, वीरेन्द्र मल्होत्रा, रविन्द्र मिड्ढा, सुमन मेहरा, ओ.पी. नागपाल, गोविंद खत्री, सुधीर सांवरिया, हीरालाल सारस्वा, ऊषा दत्त, शंकुतला सारस्वा, बाबूलाल वर्मा, निशा वर्मा, पवन अरोड़ा, मंजू अरोड़ा, ज्योति वधवा अरोड़ा, सुगंधा शर्मा, उपासना शर्मा, वंसुधरा, अंजू भाटी राजपूत आदि का भरपूर सहयोग रहा। सदावर्ती ने बताया कि प्रभु प्रभु ट्रस्ट द्वारा दीन-हीन एवं नि:शक्तजनों के लिए भोजन उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया गया है, जिसके तहत प्रतिदिन अनेकों नि:शक्तजनों को प्रभु प्रभु ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रभु प्रभु भोजनालय के माध्यम से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा प्रभु प्रभु शिक्षा मंदिर के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक ट्यूशन क्लासेज भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like