मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Rajsamand News

24 को महापड़ाव पर बनाई कार्य योजना

अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक आवरी माता मंदिर में जिलाध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल की अध्यक्षता में हुई।

WAf𝕏TGin🖨
राजसमंद | अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक आवरी माता मंदिर में जिलाध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्तमान में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर चल रहे आंदोलन की समीक्षा और 24 जुलाई को श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जयपुर विद्युत भवन पर महापड़ाव से संबंधित योजना और तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ महामंत्री दीनानाथ रूथला और मुख्य वक्ता बिजली महामंत्री अमरसिंह सांखला ने अपने विचार रखें।