GMCH STORIES

सेना भर्ती रैली वर्ष 2025 – 26 के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू

( Read 1126 Times)

12 Mar 25
Share |
Print This Page

सेना भर्ती रैली वर्ष 2025 – 26 के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू

           मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने वर्ष 2025-26 में भारतीय सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की  घोषणा की है | इस भर्ती  के लिए जेसीओ/ओआर रैंक में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवर ट्रेडसमैन 10वी पास, अग्निवर ट्रेडसमैन 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट / नर्सिंग अस्सिस्टेंट पशु चिकित्सक) और सिपाही फार्मा की श्रेणियों के लिए अधिसूचना जारी की  है | 

 

            अधिसूचना की अवधि 12 मार्च 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 10 अप्रैल 2025 तक ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से वांछित श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकेंगे |  जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइन इन्डियन आर्मी पर अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करा दिया है, उन्हे सामान्य प्रवेश परीक्षा जो अस्थायी रूप से जून 2025 (अनुमानित) को आयोजित कि जाएगी| जिसके लिए एडमिट कार्ड, सामान्य प्रवेश परीक्षा की तारीख से  10-15 दिन पहले ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा |

 

            मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने सूचित किया है की पिछले भर्ती  वर्षों में राजस्थान राज्य ने पूरे देश में भर्ती  के लिए उच्चतम पंजीकरण हासिल किया था | राजस्थान के  युवाओ  से यह अपील  की जाती है कि वे राजस्थान के लोगों की वीरता, साहस और बहादुरी की  परम्पराओं  का पालन करते हुए वांछित अधिसूचित श्रेणीयों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करके गौरव प्राप्त करें|

 

            इसके आलावा सभी उम्मीदवारों को दलालों के शिकार होने के प्रति आगाह किया गया है क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और स्वचालित है और चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है |

 

            विस्तृत  जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है की वे अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें, जिनके संपर्क विवरण और पते भारतीय सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं|

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like