मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

देश में 24 घंटे में कोरोना के 18522 मामले आए सामने

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए, जिनमें से 418 और

WAf𝕏TGin🖨
देश में 24 घंटे में कोरोना के 18522 मामले आए सामने

नयी दिल्ली। भारत में  कोविड-19  के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए, जिनमें से 418 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में 2,15,125 लोगों का इलाज जारी है,जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर चला गया है।