मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

निर्भया के दुष्कर्मियों के लिए फांसी की सजा भी कम: स्वाति

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को कहा कि निर्भया दुष्कर्म मामले के गुनहगारों के लिए फांसी की सजा भी कम

WAf𝕏TGin🖨
निर्भया के दुष्कर्मियों के लिए फांसी की सजा भी कम: स्वाति

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को कहा कि निर्भया दुष्कर्म मामले के गुनहगारों के लिए फांसी की सजा भी कम है।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सजा पाये चार मुजरिमों में से दो की सुधारात्मक खारिज कर दी।मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देते हुए इन दरिंदों को जरा भी दया नहीं आई, अब जब फांसी की सजा सुनाई गई तो इन्हें मौत का खौफ सताने लगा है।’’ उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘ऐसे हैवानों के लिए तो फांसी भी कम सजा लगती है।