GMCH STORIES

कृषि महाविद्यालय, जोधपुर के स्नातक छात्रों को सजावटी मत्स्य पालन पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई

( Read 1023 Times)

09 Apr 25
Share |
Print This Page

कृषि महाविद्यालय, जोधपुर के स्नातक छात्रों को सजावटी मत्स्य पालन पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई

मुंबई – भा. कृ. अनु. प. - केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, मुंबई में कृषि महाविद्यालय, जोधपुर (राजस्थान) के स्नातक छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।

इस सत्र का संचालन संस्थान के शोधार्थी विकास कुमार उज्जैनिया द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने सजावटी मत्स्य पालन की वैज्ञानिक, आर्थिक एवं सामाजिक महत्ता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र स्वरोजगार, जैव विविधता संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत संभावनाशील है।

छात्रों ने विषय में गहरी रुचि दिखाते हुए सक्रिय भागीदारी की तथा उज्जैनिया द्वारा उनके सभी प्रश्नों का सहज व वैज्ञानिक उत्तर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उज्जैनिया का आभार व्यक्त किया गया। यह सत्र छात्रों के शैक्षणिक एवं करियर विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like