GMCH STORIES

राजस्थानी भाषा पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार 

( Read 579 Times)

24 Apr 25
Share |
Print This Page

राजस्थानी भाषा पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार 


कोटा। नेम प्रकाशन, डेह की ओर से रविवार 20 अप्रैल 2025 को प्रसिद्द कुंजल माता मंदिर परिसर में आयोजित राजस्थानी भाषा पुरस्कार समारोह में साहित्यकारों को राजस्थानी लेखन में विशिष्ट अवदान के लिए पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रुपए नकद, शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
समारोह में वरिष्ठ लेखिका डॉ. कृष्णा कुमारी को अस्यौ छै म्हारौ गांव’ कृति के लिए गोपीलाल चैनसुख सेठी राजस्थानी साहित्य पुरस्कार, कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी को ‘भावाँ की रमझोळ’ कृति हेतु वैद्य बंशीधर पारीक वानिकी एवं पर्यावरण पुरस्कार तथा कमला देवी भंवर पृथ्वीराज साहित्य पुरस्कार ‘था सूं मिलता ई’ कृति के लिए मंजू किशोर ‘रश्मि’ को, अमराव देवी पहाड़िया गद्य पुरस्कार ’पाछी बावड़जे मिजाजण’ कृति के लिए जगदीश भारती को, सोहनीं देवी सुरजमल पांड्या व्यंग्य पुरस्कार ‘कड़कोल्या’ कृति के लिए गोरस प्रचंड को,  बलदेवराम छीलरा राजस्थानी साहित्य पुरस्कार ‘हाडी राणी री रणभेरी’ कृति हेतु कवि रूपजी रूप को, रतन कंवर ऊमरदान खिड़िया गद्य पुरस्कार ‘सत रौ बळ’ कृति के लिए चौथमल प्रजापति को, हरिदेवी शेराराम दंतुसलिया गद्य पुरस्कार ‘प्रीत रा परिंदा’ कृति के लिए एवं  बद्रीलाल दिव्य को प्रदान किया गया। 
माननीय श्री जागेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार एवं विधायक जालौर, डॉ. मंजू बाघमार राज्य मंत्री सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकता विभाग राजस्थान सरकार तथा  औंकार सिंह लखावत राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के गरिमामय आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम का संचालन गजदान चरण ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like