GMCH STORIES

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा :  हिंदी दिवस पर "हिंदी लाओ देश बचाओ" दो दिवसीय आयोजन

( Read 2740 Times)

10 Sep 24
Share |
Print This Page
साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा :  हिंदी दिवस पर "हिंदी लाओ देश बचाओ" दो दिवसीय आयोजन

कोटा  हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से नाथद्वारा में दो दिवसीय " हिंदी लाओ देश बचाओ " समरोह का आयोजन किया जायेगा। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रसाद देवपुरा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में देश के 13 राज्यों सहित केलीफोर्निया अमेरिका की साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की 68 प्रतिभाओं को विविध अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में दिल्ली की कत्थक नृत्यांगना डॉ.प्रभा दुबे और साथी कलाकारों का कत्थक नृत्य , अखिल भारतीय कवि सम्मेलन , साहित्यकारों का नगर परिक्रमा एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम भी रखे गए हैं। 
 देवपुरा ने बताया कि समारोह में दोनों दिन प्रारंभ में हिंदी उपनिषद में विद्वान वक्ताओं द्वारा परिचर्चा आयोजित की जायेगी। राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, झारखंड और कर्नाटक राज्यों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई वर्षो से हिंदी के विकास के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था संस्थापक स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा द्वारा किया गया था जिसे प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह संस्था देश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से संबद्ध है। समिति का अपना पुस्तकालय संचालित है जिसमें ग्रंथों का व्यापक संग्रह शोध के लिए उपलब्ध हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like