k.d. abbasi
कोटा: साहित्य, संगीत, रंगकर्म, कला एवं सेवा को समर्पित "रंगीतिका" संस्था ने आज शाम अध्यक्ष स्नेहलता के निवास पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंडिल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई।
संस्था अध्यक्ष स्नेहलता और सदस्य अर्चना शर्मा, महेश पंचोली, रीता गुप्ता, साधना शर्मा ने आतंकवाद की इस घटना पर कविता पाठ कर काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी। संस्था के अन्य सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।