मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

विज्ञाननगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा

मुख्य बिंदु
  • शहर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोटा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
  • अमृता दुहन ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी एवं पुलिस उप अधीक्षक लोकेन्द्र पालिवाल के निर्देशन में विज्ञान नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।
  • टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू मीणा, मनीष मीणा और कौशल मीणा को गिरफ्तार किया।
  • पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
  • बराबर के डी अब्बासी की रिपोर्ट।
WAf𝕏TGin✉🖨
विज्ञाननगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा

कोटा।
शहर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोटा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

सिटी एसपी आईपीएस डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी एवं पुलिस उप अधीक्षक लोकेन्द्र पालिवाल के निर्देशन में विज्ञान नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू मीणा, मनीष मीणा और कौशल मीणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

बराबर के डी अब्बासी की रिपोर्ट।