GMCH STORIES

आर्यन लेखिका मंच ने किया पत्रकारों का सम्मान 

( Read 2833 Times)

07 Oct 24
Share |
Print This Page

आर्यन लेखिका मंच ने किया पत्रकारों का सम्मान 

कोटाआर्यन लेखिका मंच कोटा द्वारा रविवार को एक निजी कोचिंग के सभागार में मासिक संगोष्ठी में कविता पाठ, कहानी सुनाओ, कहानी समीक्षा के साथ - साथ पत्रकारों का सम्मान किया। मंच की अध्यक्ष रेखा पंचोली ने कहा पत्रकार और साहित्यकार एक दूसरे के पूरक है। साहित्यकार अपने लेखन से जिस प्रकार समाज का आइना सामने लाते हैं वैसे ही पत्रकार भी समाज को आइना दिखाने और चेताने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। 

   कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, राजेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार गौतम मामा, धनराज  टांक , भूपेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्य अथिति  बीना जैन दीप, विशिष्ठ अथिति जितेन्द्र निर्मोही, सारिका मित्तल एवं डॉ.वीणा अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।  विजय जोशी ने कहानी विधा पर अपने विचार व्यक्त किए। नहुष व्यास और महेश पंचोली आदि ने कविता पाठ किया। रेखा पंचोली आदि ने अपनी कहानी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अपर्णा पांडेय ने किया। श्यामा शर्मा, मंजु कुमारी रश्मि,  साधना शर्मा  अनुराधा शर्मा, डॉ.युगल सिंह आदि कई साहित्यकार मोजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like