रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अम्बाला रेलखण्ड के सरसावा-कलानौर स्टेशनों के मध्य सीमित ऊंचाई पुलों (एलएचएस) निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडियॉ आंशिक रद्द रहेगी ः- आंशिक रद्द रेलसेवाऐं क्र० सं० गाडी संख्या कहॉ से-कहॉ तक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द दिनांक (प्रारम्भिक स्टेशन से) १ १४७१२ श्रीगंगानगर-हरिद्वार अम्बाला-हरिद्वार ०८.१२.१९ २ १४७११ हरिद्वार-श्रीगंगानगर हरिद्वार-अम्बाला ०८.१२.१९
