मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jodhpur News

एक ही दिन में 1029 नये अभ्यर्थियों को नियुक्ति पूर्व प्रशिक्षण में नामांकन हेतु शिविर आज

रेलवे भर्ती कक्ष,उ. प.

मुख्य बिंदु
  • रेलवे जयपुर द्धारा ट्रेकमेन्टेनर-IV के प्रोविजनल पैनल पर चयनित 1029 अभ्‍यर्थियों को प्रधान कार्यालय,जयपुर द्वारा नियुक्ति हेतु जोधपुर मंडल आवंटित किया गया है।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर मंडल पर नियुक्ति हेतु आवंटित 1029 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति संबंधि समस्‍त औपचारिकताए पूर्ण करने हेतु रेलवे सामुदायिक भवन मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन 27 अगस्त 2019 को प्रात: 7 बजे से रखा गया है शिविर के देर रात तक चलने की संभावना है ।
  • वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि ट्रेकमेन्टेनर–IV के पद पर नियुक्ति पूर्व प्रशिक्षण में नामांकन हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन रेलवे सामुदायिक भवन , रेलवे स्टोर के पास, जोधपुर में 27 अगस्त 2019 को प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जायेगा।
  • शिविर में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में भेजने की समस्त कार्यवाही/ औपचारिकताए आयोजन स्थल पर एक ही दिन में पूर्ण की जायेंगी ।
WAf𝕏TGin✉🖨
एक ही दिन में 1029 नये अभ्यर्थियों को नियुक्ति पूर्व प्रशिक्षण में नामांकन हेतु शिविर आज

रेलवे भर्ती कक्ष,उ.प.रेलवे जयपुर द्धारा ट्रेकमेन्टेनर-IV के प्रोविजनल पैनल पर चयनित 1029   अभ्‍यर्थियों को प्रधान कार्यालय,जयपुर द्वारा नियुक्ति हेतु जोधपुर मंडल आवंटित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर मंडल पर नियुक्ति हेतु आवंटित 1029 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति संबंधि समस्‍त औपचारिकताए पूर्ण करने हेतु रेलवे सामुदायिक भवन मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन 27 अगस्त 2019 को प्रात: 7 बजे से रखा गया है शिविर के देर रात तक चलने की संभावना है ।  

 वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि ट्रेकमेन्टेनर–IV के पद पर नियुक्ति पूर्व प्रशिक्षण में नामांकन हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन रेलवे सामुदायिक भवन , रेलवे स्टोर के पास, जोधपुर में 27 अगस्त 2019 को प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जायेगा। शिविर में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में भेजने की समस्त कार्यवाही/ औपचारिकताए आयोजन स्थल पर एक ही दिन में पूर्ण की जायेंगी । इसके लिए कार्मिक एवं इंजीनियरिंग विभाग की संयुक्त टीम नामित की गई हैं।