(mohsina bano)
जैसलमेर
भारतीय मौसम विभाग द्वारा आगामी भीषण गर्मी की चेतावनी और यलो अलर्ट को देखते हुए श्रम विभाग ने जिले के सभी नियोजकों व संस्थानों से श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।
श्रम कल्याण अधिकारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में संचालित संस्थानों और परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों को गर्मी से राहत देने हेतु विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे श्रमिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
इन आवश्यक बातों का रखें विशेष ध्यान:
कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
11 बजे से 5 बजे तक छाया या विश्राम की उचित व्यवस्था हो।
श्रमिकों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए।
नियमित विश्राम के लिए अवकाश भी दिया जाए।
नजदीकी अस्पताल से संपर्क बनाकर आवश्यक मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
चौधरी ने बताया कि ये निर्देश जिले में कार्यरत सभी श्रमिकों और कामगारों पर लागू होंगे और प्रत्येक संस्थान को इन्हें प्रभावी रूप से लागू करना सुनिश्चित करना होगा।