GMCH STORIES

भारत ने समुद्री जैव विविधता संधि पर किए हस्ताक्षर

( Read 756 Times)

27 Sep 24
Share |
Print This Page

भारत ने समुद्री जैव विविधता संधि पर किए हस्ताक्षर

 भारत ने समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यहां औपचारिक रूप से ‘बायोड़ायवर्सिटी बियॉन्ड़ नेशनल ज्यूरिस्डि़क्शन एग्रीमेंट' (बीबीएनजे) यानि ‘राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से परे जैव विविधता' समझौते पर हस्ताक्षर किए। ॥ उन्होंने एक्स पर कहा‚ भारत बीबीएनजे समझौते में शामिल होने पर गर्व महसूस करता है‚ यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि हमारे महासागर स्वस्थ और लचीले बने रहें। समुद्री कानून संधि के तहत समझौता यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि समुद्री जीवन को उच्च समुद्र पर एक स्थायी तरीके से संरक्षित और उपयोग किया जाए‚ जो राष्ट्रों के क्षेत्रीय जल और अनन्य आर्थिक क्षेत्र से परे है जो तट से २०० समुद्री मील या ३७० किलोमीटर तक फैल सकता है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like