मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

भारतीय राजदूत ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की

मुख्य बिंदु
  • चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
  • इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।
  • मार्च में चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में पदभार संभालने के बाद रावत की वांग के साथ यह पहली मुलाकात है।
  • बुधवार को रावत और वांग के बीच हुईं मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 14वें ब्रिक्स सम्मलेन से पहले हुईं है।
  • इसके अलावा यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दो साल पहले लद्दाख में पैदा हुए सैन्य गतिरोध के चलते द्विपक्षीय संबंधों में आईं खटास के बीच हुईं है।
  • सैन्य स्तर की वार्ता के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे और गोगरा क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रािया पूरी की थी।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय राजदूत ने ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की

चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। मार्च में चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में पदभार संभालने के बाद रावत की वांग के साथ यह पहली मुलाकात है।

बुधवार को रावत और वांग के बीच हुईं मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 14वें ब्रिक्स सम्मलेन से पहले हुईं है।

इसके अलावा यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दो साल पहले लद्दाख में पैदा हुए सैन्य गतिरोध के चलते द्विपक्षीय संबंधों में आईं खटास के बीच हुईं है।सैन्य स्तर की वार्ता के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे और गोगरा क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रािया पूरी की थी।