मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

सोलोमन द्वीप पर हिंसा के बाद तीन शव बरामद

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के देश सोलोमन द्वीप के चीन के साथ बढते संबंधों को लेकर इस सप्ताह भड़़की हिंसा के बाद पुलिस ने एक जली इमारत से तीन शव बरामद किए हैं और हिंसा के

WAf𝕏TGin✉🖨
सोलोमन द्वीप पर हिंसा के बाद तीन शव बरामद

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के देश सोलोमन द्वीप के चीन के साथ बढते संबंधों को लेकर इस सप्ताह भड़़की हिंसा के बाद पुलिस ने एक जली इमारत से तीन शव बरामद किए हैं और हिंसा के आरोप में १०० से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

॥ ऑस्ट्रेलियाई मीडि़या की खबरों में कहा गया है कि शुक्रवार देर रात तीन शव बरामद किए गए।

सोलोमन द्वीप के संकटग्रस्त प्रधानमंत्री मनासेह सोगावरे की ओर से लगाया गया ३६ घंटे का लॉकड़ाउन शुक्रवार को समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राजधानी होनियारा में कफ्र्यू लगा दिया।

सोगावरे ने कहा है कि हिंसा के लिए विदेशी हस्तक्षेप जिम्मेदार है और इसी के चलते उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। सोलोमन द्वीप पर करीब सात लाख लोग रहते हैं और यह ऑस्ट्रेलिया से १५०० किलोमीटर उत्तर–पूर्व में स्थित है।