मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 11 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 15 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को दो अलग- अलग अभियानों में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के 15 आतंकवादियों को मार

WAf𝕏TGin✉🖨
बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 15 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को दो अलग- अलग अभियानों में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के 15 आतंकवादियों को मार गिराया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बलूचिस्तान के मास्तुंग इलाके में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के नौ आतंकवादियों को मार गिराया और उनके पास से हथियारों तथा गोला बारद का भारी जखीरा बरामद किया गया।

प्रांत के हरनईं जिले में एक अन्य तलाश अभियान में सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के एक कमांडर समेत छह आतंकवादियों को मार गिराया।

सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए नौ आतंकवादी बीएलए, बलूच लिबरेशन फ्रंट और यूनाइटेड बलूच आर्मी से जुड़े हुए थे और वे मास्तुंग के पर्वतीय क्षेत्र रोशी में छिपे हुए थे।

उन्होंने कहा, ये आतंकवादी रोशी में प्रशिक्षण लेने के बाद द्रेटा में हमले करने की योजना बना रहे थे। पुलिस बलों ने प्रशिक्षण शिविर भी ध्वस्त कर दिया।

बीएलए और बलूच लिबरेशन फ्रंट ने प्रांत में हाल के महीनों में सुरक्षा बलों, पुलिस और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हुए कईं आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है।