मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

ताइवान पर बाइड़न के बयान से भड़़का चीन

चीन ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान के मुद्दे पर समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने जो बाइड़न ने कहा था कि अगर ताइवान पर हमला होता है

WAf𝕏TGin🖨
ताइवान पर बाइड़न के बयान से भड़़का चीन

चीन ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान के मुद्दे पर समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने जो बाइड़न ने कहा था कि अगर ताइवान पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएनएन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक दिन पहले बाइड़न ने यह बयान दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबीन ने चीन के पुराने रुख को दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि ताइवान उनका क्षेत्र है।

हाल में चीन ने ताइवान पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उस पर बलपूर्वक कब्जा करने की धमकी दी है और इस क्रम में द्वीप के आसपास युद्धक विमान उड़़ाने और तट पर उतरने का अभ्यास करने जैसी गतिविधियां कर रहा है।

वांग ने कहा‚ जब चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंड़ता तथा अन्य मुख्य हितों की बात होगी तो समझौता करने या रियायत के लिए कोई जगह नहीं होगी।