मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

तालिबान ने पाक में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण की निदा की

तालिबान ने पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण की निदा करते हुए कहा कि इस वृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए

WAf𝕏TGin✉🖨
तालिबान ने पाक में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण की निदा की

तालिबान ने पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण की निदा करते हुए कहा कि इस वृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यांलय के प्रवत्ता सुहैल शाहीन ने ट्वीट कर कहा, अफगानिस्तान की एक लड़की के अपहरण और उसके साथ हिसा की घटना की हम निदा करते हैं। हम पाकिस्तान सरकार से अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें दंडित करने के अपने प्रयासों को तेज करने का आग्रह करते हैं ताकि इस तरह के वृत्यों के कारण दोनों देशों के बीच नफरत न पैदा हो।