मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

काबुल में ईंधन के टैंकरों में लगी जबरदस्त आग, कम से कम 10 घायल

 अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार देर रात उत्तरी छोर पर ईंधन के कई टैंकरों में आग लगने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

WAf𝕏TGin✉🖨
काबुल में ईंधन के टैंकरों में लगी जबरदस्त आग, कम से कम 10 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार देर रात उत्तरी छोर पर ईंधन के कई टैंकरों में आग लगने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह तत्काल नहीं पता चल सका है कि आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है अमेरिका और नाटो के आखिरी बचे सैनिकों की देश से वापसी शुरू हो गई है जो अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े युद्ध को समाप्त कर देगा।

सभी 2,500-3,500 अमेरिकी सैनिकों और करीब 7,000 नाटो संबद्ध बलों के 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से वापस बुला लिया जाएगा।