मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करें : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अधिकारियों से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता हस्तांतरित करने की

WAf𝕏TGin✉🖨
सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करें : ट्रंप

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अधिकारियों से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा।

दरअसल सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी जीएसए की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह लड़ाईं जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन और उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को विजेता घोषित किया गया है लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है।ट्रंप के अभियान दल ने चुनाव प्रािया में गड़बड़ी एवं धोखाधड़ी के कईं मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिनमें से कईं को अदालतें खारिज भी कर चुकी है।

जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेटर (जीएसए) एमिली मर्फी द्वारा नवनिर्वा चित राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिख कर ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक तौर पर सत्ता हस्तांतरण की प्रािया शुरू करने के लिए तैयार होने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने इस संबंध में ट्वीट किया।