मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

78 वर्ष के हुए जो बाइडन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को 78 वर्ष के हो गए। दो महीने बाद वह अमेरिका की बागडोर ऐसे समय संभालेंगे जब उनके समक्ष देश में

WAf𝕏TGin✉🖨
78 वर्ष के हुए जो बाइडन

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को 78 वर्ष के हो गए।

दो महीने बाद वह अमेरिका की बागडोर ऐसे समय संभालेंगे जब उनके समक्ष देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट, बेरोजगारी और नस्लीय अन्याय पर लगाम लगाने की चुनौती होगी।

बाइडन को इन मुद्दों से निपटने के साथ ही अमेरिकियों को यह दिखाना भी होगा कि उम्र केवल एक संख्या है और वह पद की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

बाइडन देश के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पहले सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे।