मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

सीएसडब्ल्यू के चुनाव में भारत ने चीन को हराया

संयुक्त राष्ट्र के कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) के एक महत्वपूर्ण चुनाव में भारत ने चीन को हराकर आयोग की सदस्यता हासिल की है। यह विश्व निकाय

WAf𝕏TGin✉🖨
सीएसडब्ल्यू के चुनाव में भारत ने चीन को हराया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) के एक महत्वपूर्ण चुनाव में भारत ने चीन को हराकर आयोग की सदस्यता हासिल की है।

यह विश्व निकाय लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करता है। सीएसडब्ल्यू संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग है।

बता दें कि इसी वर्ष भारत को सुरक्षा परिषद का आठवीं बार अस्थायी सदस्य भी चुना गया है। 192 वोटों में से भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े थे।

सुरक्षा परिषद में भारत का कार्यकाल दो वर्षो का होगा और यह एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।

54 सदस्यीय ईसीओएसओसी ने सोमवार को जनरल असेंबली हॉल में अपने 2021 सत्र की पहली बैठक आयोजित की, जिसमें एशियाई देशों की दो सीटों के लिए अफगानिस्तान, भारत और चीन एक साथ चुनाव मैदान में थे।