मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

आजादी मार्च निकालने वाले मौलाना पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा-इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और जमीयत-ए-उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान एकबार फिर आमने-सामने आ गए हैं। मौलाना

WAf𝕏TGin✉🖨
आजादी मार्च निकालने वाले मौलाना पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा-इमरान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान और जमीयत-ए-उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान एकबार फिर आमने-सामने आ गए हैं।

मौलाना को आड़े हाथों लेते हुए इमरान खान ने कहा कि मौलाना पर संगीन देशद्रोह के आरोप में मुकदमा चलना चाहिए। पाकिस्तान के चैनलों से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

पाकिस्तानी मीडिया(जियो टीवी, सीआरवाइ चैनल) से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौलाना पर संविधान के अनुच्छेद 6 के तहत संगीत देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुद ही हाल में इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने सरकार को गिराने की साजिश रची थी।