मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

कश्मीर मुद्दे पर पाक को फिर मिली नाकामी

भारत ने कश्मीर मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर उठाने की कोशिश के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा है। विश्व निकाय के सुरक्षा परिषद

WAf𝕏TGin✉🖨
कश्मीर मुद्दे पर पाक को फिर मिली नाकामी

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने कश्मीर मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर उठाने की कोशिश के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा है। विश्व निकाय के सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दा उठाने में एक बार फिर विफलता ही मिली क्योंकि उसे कोई समर्थन नहीं मिल पाया और केवल उसका सदाबहार सहयोगी चीन ही उसके साथ खड़ा रहा। भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस्लामाबाद को नयी दिल्ली के साथ सामान्य संबंध सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।