मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

चीन में 40 वर्षीय जापानी व्यक्ति को किया रिहा

चीन में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए जापान के व्यक्ति को रिहा करके स्वदेश भेज दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी

WAf𝕏TGin✉🖨
चीन में 40 वर्षीय जापानी व्यक्ति को किया रिहा

टोक्यो। चीन में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए जापान के व्यक्ति को रिहा करके स्वदेश भेज दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी। टोक्यो ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि करीब 40 वर्षीय जापान के नागरिक को चीन के कानूनों का उल्लंघन करने के संदेह में सितंबर में चीनी प्राधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसने गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी थी।