मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर पर पलटा

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है। साथ ही उसने आश्वासन दिया कि

WAf𝕏TGin✉🖨
पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर पर पलटा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है।

साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने ‘‘समय पर’ शुरू कर दिया जाएगा।एक महीने पहले कॉरिडोर परियोजना के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की थी कि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान नौ नवम्बर से भारतीय सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देगा।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जाएगा।

इसका उद्घाटन समय पर होगा लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तिथि नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं की गई है। कॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को खोल दिया जाएगा।

प्रस्तावित कॉरिडोर करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ेगा और भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे।

उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा।