मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

UN से अमेरिका चाहता है कड़ी कार्रवाई

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्ली हेली ने बुधवार को बताया कि अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में मसौदा प्रस्ताव पेश किया है जिसका

WAf𝕏TGin✉🖨
UN से अमेरिका चाहता है कड़ी कार्रवाई

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्ली हेली ने बुधवार को बताया कि अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में मसौदा प्रस्ताव पेश किया है जिसका लक्ष्य संघर्ष क्षेत्र में नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने वाले शांतिरक्षकों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई कड़ी करना है। संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा मिशन कई तरह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इनके शांतिरक्षकों पर यौन उत्पीड़न और हिंसा ग्रस्त क्षेत्र में नागरिकों को सहायता नहीं पहुंचाने के आरोप लगे हैं। इस तरह के ज्यादातर मामले मध्य अफ्रीकी गणराज्य और दक्षिण सूडान में देखे गए हैं।