कोटा 1हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के प्रयास हर स्तर पर किए जाने चाहिए। यह विचार शनिवार को भीलवाड़ा में वैश्विक संस्था समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत,
गांधीनगर के दशाब्दी समारोह , श्रीमती पुष्पदेवी व्यास स्मृति साहित्य सम्मान और साहित्यिक परिचर्चा में मुख्य ट्रस्टी प्रेम शंकर व्यास एवं अन्य व्यक्ताओं ने व्यक्त किए। संस्थान के संस्थापक संयोजक मुकेश कुमार व्यास ' स्नेहिल ' ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया मासिक काव्य गोष्ठियां, कार्यशालाएं , वैचारिक संगोष्ठियां और साहित्यकार सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्थान का एक मात्र उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना, बिना किसी भेदभाव के सब को साथ ले कर चलना और समाज में समरसता फैलाना है। स्वागत उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने सभी का स्वागत कर बताया कि 10 वर्ष पूर्व 8 सदस्यों से शुरू की गई संस्था में देश के 18 राज्यों सहित अमेरिका, केनिया, दुबई की इकाइयों में 32 हजार सक्रिय सदस्य हैं।गुजरात प्रांत के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने अगले वर्ष वार्षिक अधिवेशनअहमदाबाद में आयोजित करने की घोषणा की ।
समारोह में चार घंटे से अधिक चले कवि सम्मेलन में देशभर से आए संस्थान के कवियों ने अपने काव्यपाठ से सभी को गुदगुदाया। संस्थान की पुस्तक " प्रेम पुष्प - 2, शिखा अग्रवाल की पुस्तक " शृंगार एक स्वाभाविक वृति " के आवरण पृष्ठ सहित कोटा के कवि महेश पंचोली की 5 कृतियों का लोकार्पण भी किया गया।
51 साहित्यकार सम्मानित :
समारोह में राजस्थान, झारखंड,गुजरात, मुंबई, उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से 51 साहित्यकारों को अतिथियों द्वारा उपरना , माला पहना कर सम्मान पत्र,प्रतीक चिन्ह और साहित्य भेंट कर श्रीमती पुष्पदेवी व्यास स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें राजस्थान के कोटा शहर से साहित्यकार विजय जोशी, डॉ. वैदेही गौतम, साधना शर्मा, महेश पंचोली, डॉ. शशि जैन, राजेंद्र कुमार जैन, और डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को भी सम्मानित किया गया। भीलवाड़ा से बृज सुंदर सोनी, प्रेम सोनी, शिखा अग्रवाल, गायत्री सरगम, शशि शोभा, कृष्णा बाहेती, प्रहलाद पारीख, ओम उज्ज्वल, श्याम तिवारी, नरेंद्र नरेन और मनोहर कुमावत को सम्मानित किया गया।
मुख्य ट्रस्टी प्रेम शंकर व्यास, संस्थापक मुकेश कुमार व्यास, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन, राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम पुरोहित, गुजरात प्रांत के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह, प्रहलाद पारीख, अजय ठाकुर, शिवशंकर, दिनेश गौरव, शिव शंकर अतिथियों ने मां सरस्वती और स्व. पुष्पा देवी व्यास की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समरोह का शुभारंभ किया। डॉ. वैदेही गौतम ने मंत्रोच्चार और साधना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रेमलता सोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन संयुक्त रूप से विजय जोशी और हंसा व्यास ने किया। भीलवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष बृजसुन्दर सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।