GMCH STORIES

नारी शक्ति को समर्पित ‘अपनों से अपनी बात’ समापन

( Read 1697 Times)

02 Apr 25
रेटिंग 3/ 5
Share |
Print This Page

नारी शक्ति को समर्पित ‘अपनों से अपनी बात’ समापन

(MOHSINA BANO)

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने इसे नारी शक्ति को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सामाजिक और आर्थिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, विज्ञान, खेल, व्यापार और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय रही हैं। हाल ही में नौ माह बाद अंतरिक्ष से लौटी सुनीता विलियम्स इसका उदाहरण हैं।

कार्यक्रम में स्कूली बालिकाओं और विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग जनों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। अग्रवाल ने कहा कि भारतीय इतिहास महिलाओं की भूमिका से समृद्ध है, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री पदों पर भी महिलाएं रही हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा और ‘बेटी बचाओ’ पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित महिला संपूर्ण पीढ़ी का मार्गदर्शन करती है।

इस कार्यक्रम का प्रसारण ‘आस्था’ चैनल के माध्यम से देशभर में किया गया। संयोजन महिम जैन ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like