GMCH STORIES

दिल्ली को नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छह मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की 

( Read 791 Times)

21 Feb 25
Share |
Print This Page

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री के रुप में रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजिय भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।दिल्ली  के उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने  रेखा  गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलवाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंत्री समेत केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के तमाम मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारियों के अलावा कई साधु-संत और कारोबारियों के साथ ही हजारों लोग शामिल हुए लेकिन आम आदमी पार्टी आप के सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी समारोह में नहीं पहुंची। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा,आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा,रविन्द्र इंद्राज सिंह और पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। गुरुवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक दिन था क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आई हैं।

रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ  लेने के बाद एक्शन मोड में दिखी। सबसे पहले उन्होंने दिल्ली  सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला, तथाम कैबिनेट मीटिंग की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ आज कार्यभार संभालते हुए विक्ट्री साइन दिखाती हुई दिखी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे। रेखा  गुप्ता सबसे पहले यमुना नदी के वासुदेव घाट है और यमुना आरती में शामिल हुई। विधानसभा चुनाव में यमुना को प्रदूषण मुक्त करना एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना था।

इस मध्य दिल्ली में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर बड़ी खबर सामने आ रही है।सूत्रों के मुताबिक रेखा गुप्ता के पास गृह,वित्त,सेवा, सतर्कता, योजना और परवेश वर्मा के पास शिक्षा, पी डब्ल्यू डी, परिवहन विभाग रह सकता है। इसी तरह
मनजिंदर सिंह सिरसा के पास स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग एवं रवींद्र कुमार इंद्राज को समाज कल्याण, एस सी व एस टी मामले, श्रम, कपिल मिश्रा को जल,पर्यटन,आर्ट एंड कल्चर विभाग, आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा पंकज कुमार सिंह के पास कानून, विधायी मामले एवं आवास आदि विभागो  की जिम्म3डारी रह सकती है।

यह खबर है कि दिल्ली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर तथा मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा।

दिल्ली में एक दशक से भी अधिक समय तक सत्ता में रही आम आदमी पार्टी के हटने के बाद आई भारतीय  जनता पार्टी की सरकार के कंधों पर अब एक बड़ी जिम्मेदारी आई है इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा दिल्ली के नागरिकों की अपेक्षा पर कितनी अधिक खरी उतरती है?


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like