GMCH STORIES

पर्यटन जागरूकता में आगे आए डॉ. सिंघल

( Read 1932 Times)

26 Oct 24
Share |
Print This Page

पर्यटन जागरूकता में आगे आए डॉ. सिंघल

कोटा / विश्व पर्यटन दिवस से विगत एक माह का पर्यटन जागरूकता अभियान आज संपन्न हो गया। सूचना एवम् जन संपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक और पर्यटन लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल द्वारा चलाए गए इस अभियान से पांच हजार से अधिक विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से तथा करीब 20 हजार लोग अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े। अभियान के तहत संस्कृति,साहित्य,मीडिया फोरम और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा 15 विद्यालयों में साहित्य और पर्यटन विषय पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं  एवं पर्यटन गोष्ठियों का आयोजन किया गया। पर्यटन संबधी लेख लिखे गए।
  सोशल मीडिया पर पर्यटन और संस्कृति आधारित  फोटो पहचानें  की प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न पर्यटक स्थलों की जानकारी दी गई। इनमें करीब एक सो से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया और विजय महेश्वरी, विजय शर्मा, विपिन तिवारी, अर्चना शर्मा, रश्मि गर्ग, मुकेश जैन, साबीर खान, राम मोहन कौशिक, हेमंत शर्मा, हजारी राम बागनी , अनुज कुमार कुच्छल और वंदना शर्मा विजेता रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर  पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।
     अभियान में  शिक्षण संस्थाओं के प्रधानों और स्टाफ सहित साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही, योगेंद्र शर्मा, डॉ.इंदु बाला शर्मा, विजय जोशी, डॉ.हिमानी भाटिया, डॉ. वैदेही गौतम, डॉ. अपर्णा पांडे, महेश पंचोली, मंजु कुमारी, सुमन भंडारी आदि का सहयोग रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like