GMCH STORIES

पक्षियों को दाना डालने से जीव संतुलन प्रभावित होता है - अनुराग

( Read 2170 Times)

04 Oct 24
Share |
Print This Page

गोपाल पक्षी विहार अवलोकन

पक्षियों को दाना डालने से जीव संतुलन प्रभावित होता है - अनुराग

कोटा/ वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को उप  वन संरक्षक अनुराग भटनागर की अगुवाई में लगभग 50 विद्यार्थियों के समूह ने कनवास स्थित गोपालपुरा पक्षी विहार का प्रातः कालीन वन भ्रमण कर पक्षियों और स्थानीय वनस्पतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अनुराग भटनागर ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि तोता,
चिड़िया ,कबूतर आदि प्रकृति प्रदत्त कीट आहार लेते हैं जिस से जीव संतुलन बना रहता है जबकि इनको दाना डालने पर कीट संतुलन प्रभावित होता है। उहोंने बताया कि हम पक्षियों को दाना डाल कर प्राकृतिक संतुलन की हानि ही करते हैं अतः इस प्रवृत्ति से बचना चाहिए।
       उप वन संरक्षक ने बताया कि गोपालपुरा पक्षी विहार में करीब 150 के पक्षी पाए जाने के बावजूद भी अभी तक पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों से दूर है। सर्दियों में यहां कई प्रकार कर प्रवासी पक्षी दूर देश से उड़ कर आते हैं। यह एक शांत जगह है जो पक्षी की दृष्टि से किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ज्यादा समय नहीं हुआ जब दो वर्ष पूर्व ही इस स्थल को विकसित किया गया है। पहले यहां वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जाती थी जिसे खाली करा कर सुंदर पक्षी विहार में बदल दिया गया है। यह  पक्षी विहार करीब 70 हेक्टेयर में विकसित किया गया है और तालाब निर्माण के कार्य अभी भी चल रहे हैं।
      उन्होंने पक्षियों द्वारा घोंसले बनाने, अंडे देने,उनकी सुरक्षा, चूजों को भोजन देने आदि की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज ऐसी तकनीक विकसित हो गई है जिस से घोंसलों में कैमरे लगा कर अंडों से निकलने वाले चूजों की समस्त क्रियाओं को देखा जा सकता है।
       जलबिरादरी के समन्वयक ब्रेजेश विजयवर्गीय ने बच्चों को प्लास्टिक थैली को इधर उधर नहीं फैंक कर कचरे के डिब्बे में डालने की समझाइश की। पक्षी प्रेमी सुनील सिंघल, विजय महेश्वरी, डी.के.शर्मा ने भी पक्षियों के बारे में विविध जानकारियां दी।
 वन भ्रमण में सुहानी व्यास की अगुआई में लार्ड कृष्णा स्कूल के और महावीर मीना की अगुआई में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांता के विद्यार्थियों ने छोटे छोटे समूह में पूरे पक्षी विहार का रुचि पूर्वक अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की और इस प्रकार के आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like